सर्व सेन नाई समाज कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष बने तुलेश्वर कुमार सेन
छुई खदान _ शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना विकास खंड छुई खदान में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत श्री तुलेश्वर कुमार सेन भले ही एक पैर से दिव्यांग कर्मचारी है।परंतु अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर छुई खदान,खैरागढ़ ,राजनांदगांव ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ और बाहर के कुछ राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाकर चलते हैं।एक आदर्श शिक्षक के साथ सामाजिक कार्यकर्ता,नशा मुक्ति अभियान के प्रचारक, साहित्यकार, आदर्श मंच संचालक, आकाशवाणी श्रोता, लघु फिल्म में रोल, गायत्री परिवार के कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।
मूल निवास सलोनी राजनांदगांव होने के कारण सर्व सेन नाई समाज के जिला अध्यक्ष श्री शेष नारायण शांडिल्य जी ने अपने कार्यकारिणी में शामिल करते हुए श्री तुलेश्वर कुमार सेन को सर्व सेन नाई समाज का जिला अध्यक्ष कर्मचारी संगठन के पद पर मनोनित किया गया है।इस पद पर मनोनित होने पर सभी सामाजिक गण, दोस्त, परिवार के लोगों ने बधाई दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.