Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 28, 2023

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: जोन स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक मंडावी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से राज्य अनुरूप खेल हो रही पुनर्जीवित: इंद्रशाह मंडावी

 छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: जोन स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक मंडावी



छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से राज्य अनुरूप खेल हो रही पुनर्जीवित: इंद्रशाह मंडावी


मोहला, मानपुर- 16 प्रकार के पारंपरिक खेलों के साथ आज जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता का समापन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के संस्कृति के अनुरूप सभी खेल विधा शामिल है जो राज्य के संस्कृति को क्षेत्रवार प्रदर्शित करता है साथ ही पुनर्जीवित भी कर रहा है। इन सभी खेलों के माध्यम से हम अपने राज्य की संस्कृति को विश्वपटल पर अंकित कराने में सफल हुए है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में अलग-अलग 3 आयु वर्ग के महिला पुरुष इसमें सक्रिय सहभागी बने है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का उद्देश्य पारंपरिक खेलों को महत्व देने का है जिससे हमारी संस्कृति अधिक सुदृढ़ हो। आप सभी कड़ी मेहनत कर खेल के दिशा में भी अच्छा नाम कमा सकते है लगन के साथ खेल के क्षेत्र में मिल रहे अवसर को भुनाने का प्रयास करे। उक्त उद्गार संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने दिया वे मानपुर विकासखंड के ग्राम तुमड़ीकसा में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समापन अवसर पर अतिथियों के द्वारा जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा जिला, संभाग तथा राज्य स्तर पर भी पुरुस्कार पाने के लिए शुभकामनाएं दिया गया। 


 छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्शी, कंचा बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर  दौर, लंबी कूद, रस्सी कूद जैसे 16 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जहां सभी वर्ग के महिला पुरुष ने भाग लिया। 


इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, जनपद अध्यक्ष भानुप्रतापपुर बृजबती मरकाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले, कृषि सभापति सुजान सिंह पुरामें, सरपंच जयमत बढ़ाई, उप सरपंच जयसिंह कोरेटी, मितान क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरामें, विधायक प्रतिनिधि रामकेवल विश्वकर्मा, मंडी अध्यक्ष अवध चुरेंद्र, छेरकू राम पुरामें, अजीत खान, सोमी राम, सुरजू मंडावी सहित युवा मितान क्लब के सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad