फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, अभिहित अधिकारी और सुपरवाईजर को दिया गया प्रशिक्षण
मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दो अगस्त 2023 को
विशेष अभियान चलाकर नाम जोड़ने, विलोपन और संशोधन का किया जाएगा कार्य
कवर्धा, 28 जुलाई 2023। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर आज फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर श्री राजेश तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा के बीएलओ एवं अभिहित अधिकारी तथा सुपरवाईजर को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बोड़ला एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, तहसीलदार श्री प्रमोद चंद्रवंशी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दो अगस्त 2023 को होगा और 12, 13, 19 और 20 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर नाम जोड़ने, विलोपन और संशोधन किया जाएगा। यहां बताया गया कि निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में ऐसे भारतीय नागरिक जो 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे हैं तथा जिनका नाम अभी तक किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन कर सकते हैं। विद्यमान निर्वाचक नामावली में नाम को सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आक्षेप या विलोपन के लिए प्रारूप-7 में आवेदन देना होगा। निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि को अन्यत्र रखने के लिए और प्रविष्टि की विशिष्टयों के सुधार के लिए प्रारूप-8 निर्धारित किया गया है। निवास स्थल में परिवर्तन, जैसे एक निर्वाचन क्षेत्र के भीतर एक भाग से दूसरे भाग में स्थानांतरण या एक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरण, निर्वाचक नामावली में विद्यमान प्रविष्टि की शुद्धि, प्रतिस्थापित एपिक जारी करने एवं दिव्यांग मतदाता के तौर पर चिन्हांकन के लिए प्रारूप-8 में आवेदन करना होगा। मास्टर ट्रेनर श्री राजेश तिवारी ने प्रशिक्षण दी।
द्वितीय एसएसआर के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 अगस्त को मूल मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। दावा-आपत्ति के निराकरण के लिए इस बीच 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को जिले में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 22 सितम्बर तक दावा-आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। इसके बाद 29 सितम्बर तक डॉटाबेस अपडेशन, फोटो मर्जिग, कन्ट्रोल टेबल का अपडेशन एवं पूरक सूची की तैयारी व मुद्रण किया जाएगा। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.