मोर जतन करव , पर्यावरण संरक्षण वृहद वृक्षारोपण महा अभियान आज कमरौद से होगा शुरू
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।तहसील साहू संघ अर्जुंदा एवं युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ अर्जुंदा
के द्वारा मोर जतन करव पर्यावरण संरक्षण वृहद वृक्षारोपण महा- अभियान आज से ग्राम कमरौद के सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण से शुरू किया जाएगा। तहसील साहू संघ के अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने बताया यह अभियान आज1 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 जुलाई तक चलेगा।उन्होंने बताया अर्जुन्दा तहसील साहू संघ के 65 गांव के अंतर्गत प्रत्येक गांव में 2 पेड़ लगाया जाएगा और उसका पूर्ण रूप से संरक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कोविड-19 करोना कॉल में हम सबको आक्सीजन की महत्व को समझा है और पेड़ों की महत्वपूर्ण ऑक्सीजन मिलता है और उसी अभियान में हम सब पेड़ो को सहेजे
और हम सब मिल कर पेड़ लगाए।
उन्होंने सभी सामाजिक पदाधिकारियों सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।यह अभियान आज समय शाम 4बजे से शुरू किया जायेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.