Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 1, 2023

आज कांकेर आयेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आमसभा को करेंगे संबोधित

 आज कांकेर आयेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आमसभा को करेंगे संबोधित



कांकेर छत्तीसगढ़। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राजनाथ सिंह के दौरे को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव से पहले उत्साह बढ़ाने राजनाथ सिंह बस्तर संभाग के कांकेर दौरा करने वाले हैं और यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आज रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कुछ देर रायपुर रुकेंगे, फिर सीधे कांकेर के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह कांकेर जिले में सुरक्षा बल के अफसरों और स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।तय कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह आज शनिवार दोपहर दिल्ली से निकलकर विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास वो रायपुर पहुंचेंगे। यहां से BSF के हेलिकॉप्टर से कांकेर आयेंगे। कांकेर में नगर सैनिक ग्राउंड में रक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा सकता है। इसके बाद वह कांकेर के सर्किट हाउस में कुछ देर बिताने के बाद दोपहर 2:30 से 3 बजे के आसपास मेला भाटा ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 से 5 बजे के आसपास रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे


राजनाथ सिंह का ये दौरा सुरक्षा के लिहाज से भी संवेदनशील है। इसलिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। राजनाथ सिंह के लिए ब्लैक कैट कमांडो की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। कांकेर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। स्थानीय भाजपा के नेताओं को पूरे बस्तर संभाग से इस सभा में लोगों को जुटाने के काम पर लगाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, डॉ. रमन सिंह समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad