PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, 7 जुलाई को रायपुर आयेंगे प्रधानमंत्री
छत्तीसगढ़(हितेशमानिकपुरी)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. बताया जा रहा है कि मोदी का सात जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है. विस्तृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है.
इससे पहले अगस्त में पीएम मोदी के आने की खबर मिली थी. वहीँ अब चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी केंद्र सरकार की पिछले 9 साल की उपलब्धियों को गिनाएंगे. कुछ वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे. साथ ही भिलाई में आईआईटी के उद्घाटन समारोह में भी पीएम शामिल हो सकते हैं. जिसके लिए आईआईटी ने प्रस्ताव भेजा था. पीएम मोदी आईआईटी के छात्रों से मुलाकात कर उनके साथ चर्चा भी करेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.