शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ईटार में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
खैरागढ़। छोटे-छोटे विवादों को आपस में सुलझाकर समय ऊर्जा व धन का सही दिशा में उपयोग किया जा सकता है। उक्त बात न्यायाधीश चन्द्र कुमार कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ईटार में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में कही।
राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार ताल्लुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ द्वारा वनांचल क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ईटार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।
शिविर के दौरान चन्द्र कुमार कश्यप अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति खैरागढ़ ने कहा कि नाबालिग के साथ प्रेम व सहमति से यौन संबंध बनाने की स्थिति में भी पॉक्सो क़ानून लागू होगा। ऐसे मामलों में क़ानून की जानकारी न होने की दलील के आधार पर अदालत ऐसे मामलों में सज़ा में किसी तरह की राहत नहीं दे सकतीं । युवाओं को उचित मार्गदर्शन और सज़ा की जानकारी न होने के कारण वे अपना जीवन और करिअर दोनों बर्बाद कर रहे है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाली पीढ़ियों को अनजाने में किये अपराध के परिणामों के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। खासकर स्कूलों और कॉलेजों में इन क़ानूनों के बारे में जागरूकता पैदा करना जरूरी है।
आगे एडीजे कश्यप ने मोटर यान अधिनियम के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें बिना हेलमेट वाहन न चलाने, गाड़ी का बीमा होने, ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चलने, शीट बेल्ट का उपयोग करने, शराब के नशे में वाहन न चलाने, दो वाहनो के बीच निश्चित दूरी रखने, दाये-बाये देखकर चलने, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी नहीं बैठाने, वाहन चलाते मोबाइल का उपयोग नहीं करने एवं यातायात के संकेतों का पालन करना चाहिए साथ ही छात्रों को कोई भी सेकंड हैंड मोबाइल या बाइक खरीदते हैं तो उसका पूरा कागजात सहित लेने की सलाह दी गई।
शिविर में पैरा लीगल वालंटियर गोलूदास साहू ने
विधिक सहायता एवं प्रिलिटिगेशन के बारे में बताते हुए कहा कि न्यायालयों में निपटारे के लिए नियत सामान्य प्रक्रिया के साथ-साथ वैकल्पिक विवाद समाधान के कई अन्य तरीके भी हैं जिनके माध्यम से हम विवादों का शीघ्र एवं सुलभ निराकरण करवा सकते हैं,साथ ही मध्यस्थता की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अगर आपसी समझौते से विवाद सुलझ सकें तो उसको प्राथमिकता देना चाहिए।
उन्होने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढऩे के लिये प्रेरित किया।
विभिन्न उदाहरणों से सशक्तीकरण और समाज मे गरिमामय जीवन जीने की पे्ररणा दी। छात्रों के साथ अपना मोबाइल नंबर शेयर किया ताकि कोई भी कानूनी समस्या होने पर वह कभी भी किसी भी समय बेहिचक फोन करके अपनी समस्याओं के लिए विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने स्कूल प्राचार्य विजय सोनी सभी शिक्षकगण सहित, व बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू द्वारा किया गया।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.