Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 2, 2023

स्कूलों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के कार्य शीघ्र पूर्ण करें - कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी का किया आकस्मिक निरीक्षण रीपा के अंतर्गत संचालित कार्यों में सुरक्षा के उपायों की जानकारी देने के दिए निर्देश कलेक्टर शासन की योजनाओं का जायजा लेने ग्राम कुसमी, बेलगांव एवं सहसपुर पहुंचे

 सी एन आई न्यूज़ छत्तीसगढ़ से संजू महाजन

स्कूलों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के कार्य शीघ्र पूर्ण करें - कलेक्टर


 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी का किया आकस्मिक निरीक्षण

 रीपा के अंतर्गत संचालित कार्यों में सुरक्षा के उपायों की जानकारी देने के दिए निर्देश

कलेक्टर शासन की योजनाओं का जायजा लेने ग्राम कुसमी, बेलगांव एवं सहसपुर पहुंचे

राजनांदगांव 01 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को परखने के लिए ग्राम कुसमी, बेलगांव और सहसपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी का निरीक्षण किया और जनसामान्य को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल मेें साफ-सफाई करने तथा सामग्री एवं वस्तुएं व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने माह के तृतीय शनिवार को सभी कर्मचारियों से साफ-सफाई अभियान चलाकर अस्पताल एवं परिसर को साफ-सफाई कराने कराने कहा। उन्होंने संस्थागत प्रसव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के टीकाकरण कक्ष, चिकित्सा कक्ष, नवजीवन वार्ड, जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति के संबंध में चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली।

कलेक्टर श्री सिंह मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत स्कूलों में मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के कार्यों का जायजा लेने पूर्व माध्यमिक शाल बेलगांव पहुंचे। उन्होंने वहां चले कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा सहसपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बन रहे फ्लाई ऐश ब्रिक्स की गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ईंट बनाते समय सावधानी का पूरा ध्यान रखें और ग्लब्स पहन कर ही कार्य करने के निर्देश दिए। यहां जय छत्तीसगढ़ पुरूष समूह द्वारा अभी तक 12 हजार से अधिक फ्लाई ऐश ब्रिक्स बना लिया गया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा के अंतर्गत कोई भी कार्य रात्रि में नहीं करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा केन्द्र सहसपुर में अगरबत्ती बना रही जय मां तुलसी महिला समूह और दोना पत्तल बना रही पद्मश्री जनक नंदनी महिला समूह की महिलाओं से रूबरू हुए। कार्य कर रही महिलाओं को सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपायों को करने के कहा। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। यहां कार्य करने वाले पुरूष एवं महिलाओं को डे्रस पहनने के लिए कहा। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा के अंतर्गत बने भवन में सिलाई व कम्प्यूटर सिखाने के लिए भी योजना बनाने के निर्देश दिए। जिससे महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने घर में कार्य कर सकें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad