भंडारपुर के छात्रों ने जिला कलेक्टोरेट में लगाई गुहार
सी एन आई न्यूज़ छत्तीसगढ़ से संजू महाजन
खैरागढ़ । माँ भवानी मंदिर करेला के समीप भंडारपुर में मिली जानकारी के अनुसार- शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भंडारपुर के प्रभारी प्राचार्य श्री अगनु दास बघेल जी है।
यहां पर लगभग 2011 -12से कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं में विज्ञान संकाय में गणित विषय का पढ़ाई होता है।
इस कक्षा 11वीं में मात्र 2 बच्चे थे हेमलाल सिन्हा पिता श्री नारायण सिन्हा उम्र 18 वर्ष, उमेश कुमार सिन्हा पिता श्री खुशाल सिन्हा उम्र 18 वर्ष ग्राम भण्डारपुर के दोनों छात्रों को कक्षा 11वीं में प्रवेश देकर विद्यालय से पास हो गये लेकिन प्रभारी प्राचार्य बघेल जी द्वारा इस वर्ष गणित विषय में दाखिला नहीं ले रहे है! छात्रों ने बताया और साफ तौर पर मना कर रहा है कि अब हमारे विद्यालय में इस वर्ष से गणित विषय बंद किया जा रहा है
छात्रों का कहना है अगर नहीं लेना था तो पिछले सत्र में ही नहीं लेना था अब हम दोनों गणित विषय के बच्चे कहां एडमिशन लेगे ! कक्षा 12 गणित विषय के छात्र को दाखिला नही दिए तो छात्रों ने जिलाधीश(कलेक्टर) कार्यालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत किए हैं समस्या के निराकरण जल्द करने के लिए !




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.