Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 1, 2023

बेमेतरा पीजी कॉलेज में अतिरिक्त विषय प्रारंभ करने एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन जिले के सबसे बड़े कॉलेज, फिर भी नही है स्नात्तकोत्तर में जीव विज्ञान, LLB,समाजशास्त्र,हिंदी जैसे प्रमुख विषय

 बेमेतरा पीजी कॉलेज में अतिरिक्त विषय प्रारंभ करने एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन



जिले के सबसे बड़े कॉलेज, फिर भी नही है स्नात्तकोत्तर में जीव विज्ञान, LLB,समाजशास्त्र,हिंदी जैसे प्रमुख विषय


रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा-: वर्तमान समय में सभी शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षा से संबंधित एक्टिविटी चल रही है,वही जिले में भी लगभग सभी कॉलेज में प्रवेश से संबंधित प्रक्रिया चल रही है इसी बीच बेमेतरा जिला के सबसे बड़े कॉलेज पीजी कॉलेज बेमेतरा में स्नातक स्नात्तकोत्तर विषय की प्रवेश  प्रक्रिया जारी है परंतु पीजी कॉलेज बेमेतरा में स्नात्तकोत्तर के कई विषय जैसे एमएससी में जीव विज्ञान,एलएलबी,, एमए में समाजशास्त्र,हिंदी जैसे प्रमुख विषय ही नहीं हैं जिसके चलते पीजी कॉलेज बेमेतरा के आसपास दूरदराज के विद्यार्थी इन विषयों में अध्ययन करने के लिए जिला से बाहर कॉलेज जाना पड़ता है उक्त सभी विषयों को लेकर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बेमेतरा के कार्यकर्ताओं ने आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के नाम पीजी कॉलेज बेमेतरा में ज्ञापन सौंपा व मांग कीये है कि उक्त सभी विषय महाविद्यालय में प्रारंभ किया जाए जिससे विद्यार्थी आसानी से अपनी पढ़ाई कर सके। अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत के सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक दुर्गेश वर्मा ने बताया कि जिले के इतने बड़े कॉलेज में ऐसे प्रमुख विषयों का ना होना विद्यार्थियों के लिए चिंता का विषय है। अतः उक्त मांगों को तुरंत पूरा करने की आवश्यकता है अभाविप दुर्ग विभाग के विभाग छात्रा प्रमुख मुस्कान कोठारी ने बताया कि विषय नहीं होने के चलते छात्राएं को आगे पढ़ाई करने में  समस्या आती है व पढ़ाई वही स्थगित करना पड़ता है नगर मंत्री दुर्गेश्वर वर्मा ने बताया कि उक्त मांगे अगर पूरा नहीं हुआ तो हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की ओर भी बढ़ेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बेमेतरा के नगर सह मंत्री वासुदेव साहू,खुसबू साहू,अजय देवांगन,गौरव वर्मा, राज वर्मा,जैविक प्रशाद,कैलाश प्रजापति,गामिनी डहरे सहित पीजी कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad