जनपद पंचायत मानपुर के साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी
मोहला, मानपुर - विधायक इंद्रशाह मंडावी गुरुवार को मानपुर विकासखंड के दौरे पर रहे जहां उन्होंने सबसे पहले जनपद पंचायत मानपुर में आयोजित साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए। बैठक में विधायक ने स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, समग्र शिक्षा, सहकारिता, महिला बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यानिकी विभाग, मनरेगा शाखा, आवास शाखा, लोक शिक्षण, वन विभाग से संबंधित विभागों के कार्ययोजना, अधूरे कार्य के प्रगति तथा सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों से सवाल जवाब किया। उन्होंने शासन के योजनाएं के त्वरित क्रियान्वयन हेतु सक्रिय रहने कहा। इस दौरान विभाग प्रमुखों के द्वारा विधायक से मांग भी किया गया जिसका उच्च स्तर पर बात करके त्वरित निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, उपाध्यक्ष सईदा खान, कृषि सभापति सुजान पूरामे, निर्माण संकर्म सभापति अभिमन्यु मंडावी, छाया उईके, चाणक्य मेरिया, कल्याण टेकाम, रेणु टांडिया, वेदकुंवर वालको, जानकी पुंगाटी, खेमिका बोगा, तीजन निषाद, श्रवण बढ़ाई, दुर्गा मेरिया, विधायक प्रतिनिधि रामकेवल विश्वकर्मा, मंडी अध्यक्ष अवध चुरेंद्र, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले तथा समस्त विभाग के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। साधारण सभा बैठक पश्चात विधायक ने मानपुर तहसील के तुमड़ीकसा तथा खड़गांव तहसील के ग्राम पंचायत सरोली अंतर्गत संबलपुर में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए जहां खेल खिलाड़ियों को पुरुस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.