डिप्टी रेंजर बुजुर्ग महिला को अभद्रता पूर्ण गाली ग्लौज करने का आरोप....।
डिप्टी रेंजर द्वारा आदिवासी बुजुर्ग महिला को अभद्र तरीके से गाली ग्लौज देने का आरोप लगा है । पूरा मामला सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुंदरपुर का है। कटई पानी निवासी राज मनी ने बताया कि वे खेत किनारे आराम करने के लिए झुग्गी झोपड़ी पति के साँथ मिल कर बनाई थी ताकि खेती का भी पहरा कर सके । 27 जुलाई को जब वे खेत मे रोपा लगाने का काम कर रही थी तभी डिप्टी रेंजर वहाँ पहुच कर जुग्गी झोपड़ी को उजाड़ रहे थे । खेत मे काम कर रही राज राज मणि को जब भनक लगी तो वे झोपड़ी के पास आ कर डिप्टी रेंजर पूछी की क्यो उजाड़ रहे है तब जवाब में डिप्टी रेंजर ने अभद्रता पूर्ण गंदे गंदे गाली देने लगे और कहा जा बुला कर ले आ अपने गोंडवाना नेता को देख लूंगा का कर लेता है। इस घटना को जब राज मणि ने आदिवासी समुदाय और गोंडवाना पार्टी के बीच रखा इस घटना की सभी ने निंदा करते हुए 25 से 30 की संख्या में आदिवासी समुदाय सहित गोंडवाना नेताओ ने 28 जुलाई को लगभग दोपहर 2 बजे थाना पहुच कर मामले में सोनहत थाना में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है वही दूसरी ओर गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता घटना से बेहद नाराज है। जल्द कार्यवाही न होने पर आंदोलन की बात कही है।
CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट
बैकुंठपुर,कोरिया,एमसीबी छत्तीसगढ़


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.