प्राथमिक शाला पुरेना में गुरु पूर्णिमा,शाला प्रवेश उत्सव और जन्म दिन मनाया गया
छुई खदान _शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना,संकुल केंद्र घिरघोली,विकास खंड छुई खदान में एक जुलाई को प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन का सामूहिक रूप से जन्म दिन मनाया गया।प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन ने सभी को मुंह मीठा कराते हुए सभी उपस्थित बच्चों को एक एक पेन देकर अपना जन्म दिन मनाया।
तीन जुलाई को प्रधान पाठक ने गुरुपूर्णिमा पर्व का महत्व बताते हुए गुरु शिष्य परंपरा के बारे में बताया गुरु जो होता है हमे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।पहले की पढ़ाई गुरुकुलों में होती थी।वहां पर उन्हें जीवन जीने की कला,नैतिक शिक्षा,बौद्धिक क्षमता विकास के बारे में बताया जाता था।5 साल से 25 साल तक गुरुकुल में रहकर विद्या का अध्ययन करते थे।राम और कृष्ण भी गुरुकुल में अध्ययन किए थे।
तीन जुलाई को दोपहर दो बजे शाला प्रबंधन समिति, महिला समूह, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अंगना मा शिक्षा,सक्रिय महिला और ग्रामवासियों की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राम किशुन जंघेल सभा को संबोधित करते हुए शाला की आवश्यकताओं को संकुल समन्वयक को बताया की हमारे स्कूल में वर्तमान में 76 बच्चे अध्ययनरत है और शिक्षक मात्र एक प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन है वह बच्चों को पढ़ाए लिखाए की आफिस का कार्य करे। एक शिक्षक है पांच कक्षा है।शाला परिसर में बालक बालिका के लिए शौचालय नहीं ।पुराना शौचालय शाला परिसर से बाहर होने के कारण जर्जर हो चुका है। शाला के दक्षिण तरफ बाउंड्री वॉल नही होने के कारण कोई भी शाला परिसर में आ जाता है और शासकीय संपत्ति से छेड़छाड़ कर देता है।बाउंड्री नही होने के कारण जानवर भी शाला परिसर में प्रवेश कर लेते हैं।छोटे छोटे बच्चे पढ़ते लिखते हैं अत: बाउंड्री बाल की व्यवस्था करने की कृपा कीजिए।बच्चों के हिसाब से प्राथमिक शाला बहुत छोटा पड़ता है बरसात में पानी टपकता है जर्जर हो चुका है।हमारे यहां नया शाला भवन या कम से अतिरिक्त कक्ष देने की कृपा कीजिए। किचन शेड बहुत छोटा होता है।नई किचन शेड मिल जाता तो अच्छा हो सभी बातों को संकुल समन्वयक श्री जी आर टंडन ने ध्यान पूर्वक सुना और कहा वास्तिविक में आपकी समस्याओं को मैं देख पा रहा हूं निश्चित ही अपने उच्च कार्यालय और अधिकारियों को अवगत कराऊंगा। आप सभी ग्रामवासियों से कुछ सहयोग लेकर जनभागीदारी से भी कुछ काम के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे।आज के कार्यक्रम में आप सभी लोग पधारे उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद और बधाई के पात्र है जब भी आपके शिक्षक आपको शाला में आमंत्रित करते आया कीजिए।
उसके पश्चात कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले बच्चों को तिलक लगाया और मुंह मीठा कराते हुए गणवेश,पाठयपुस्तक वितरण किया गया।
आज के कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रामकिशुन जंघेल, संकुल समन्वयक श्री जी आर टंडन,प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन,महिला समूह के अध्यक्ष श्रीमती तीजन बाई जंघेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम खरे,सहायिका तीजन खरे,सक्रिय महिला गणेशिया बाई,कुमारी ओगेश्वरी,सुरेश जंघेल,भारत जंघेल,हिन्छा धुर्वे, सोनू जंघेल,रसोईया मान बाई, सुरजा बाई,सफाई कर्मचारी चांदनी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.