रायपुर में तैयार हुआ गाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ का पहला आटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर ।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार वाहनों के फिटनेस की जांच के लिए रायपुर में छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर तैयार हो चुका है। इस सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी। सड़क हादसों को कम करने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की दिशा में इस सेंटर की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप परिवहन विभाग द्वारा व्यवस्थाओं के आधुनिकीकरण के दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र को घर पहुंचा कर दिया जा रहा है। इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के फिटनेस निरीक्षण के कार्य को भी विभाग ऑटोमैटिक करने जा रहा है इस संबंध में सचिव परिवहन श्री एस.प्रकाश ने बताया कि अब फिटनेस निरीक्षण का कार्य मानवीय हस्तक्षेप के बिना स्वचालित मशीन के द्वारा किया जाएगा।
आयुक्त परिवहन श्री दीपांशु काबरा ने बताया कि ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर में मशीन के द्वारा रोलर ब्रेक टेस्ट, एक्सल भार टेस्ट, सस्पेंशन टेस्ट, साइड स्लिप टेस्ट, जॉइंट प्ले टेस्ट, स्टीयरिंग गियर प्ले टेस्ट, स्पीडो मीटर टेस्ट, स्पीड गवर्नर टेस्ट, एग्जॉस्ट गैस टेस्ट, हेड लाइट टेस्ट किए जाएंगे।
ट्रांसपोर्ट वाहन को 08 वर्ष की आयु से पूर्व प्रत्येक 02 वर्ष में फिटनेस प्रमाण निरीक्षण कराना होता है। 08 वर्ष से अधिक आयु के ट्रांसपोर्ट वाहन को प्रत्येक वर्ष फिटनेस निरीक्षण कराना होता है। यह नियम यात्री और माल यान दोनों के लिए होता है, जोकि यात्री या माल ले जाने के लिये कमर्शियल वाहन के रूप में प्रयुक्त होते हैं।
पूर्व में फिटनेस निरीक्षण का कार्य आरटीओ ऑफिस में इंस्पेक्टर के द्वारा किया जाता रहा।इंस्पेक्टर द्वारा अनुभव के आधार पर विजुअल इंस्पेक्शन करने के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है ।कई बार ऐसि परिस्थिति में वाहन मालिक इस जांच से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं तो इससे एक्सीडेंट की आशंका बनी रहती है ।इन्ही सब तथ्यों को ध्यान रखते हुए हैवी गाडियों का फिटनेस सेंटर से अनिवार्य रूप से रुबरु कराये जाने हेतु अधिसूचना जारी की गई है ।
राज्य के द्वारा आटोमोबाइल सेक्टर को गति देने के लिए स्क्रैपिंग निति भी लायी गई है, जिसके तहत पुरानी गाड़ी को स्क्रैपिंग कराने पर नई गाड़ी खरीदने के दौरान टैक्स में 25%तक छुट मिलेगी ।
एवं स्क्रैपिंग कराने के बाद नई गाड़ी खरीदने के लिए टैक्स में छूट हेतु सर्टिफिकेट आंफ डिपाजिट दिया जायेगा जिससे की छूट का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त 15 वर्ष से अधिक आयु कि ट्रांसपोर्ट गाड़ी आंटोमेटेड फिटनेस परीक्षण सेंटर के फिटनेस परीक्षण में फेल हो जाती है तो ऐसी गाड़ी का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.