Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 26, 2023

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ख्‍याल रखा है – विधायक छन्‍नी साहू

 छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ख्‍याल रखा है – विधायक छन्‍नी साहू



 छात्राओं को बांटी सायकल, पौधा रोपा, भूमिपूजन भी    सड़क चिरचारी   ...         विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू ग्राम चिरचारीखुर्द में आयोजित विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंची। यहां आयोजकों और ग्रामीणों ने उनका स्‍वागत किया। कांग्रेसी पदाधिकारी भी यहां मौजूद थे। ग्रामीणों से कुछ देर की चर्चा के बाद विधायक के आतिथ्‍य में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


यहां आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य मेला किया गया था जिसमें नागरिकों को उपचार, परामर्श के साथ ही दवा का भी वितरण किया गया। विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि – छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ख्‍याल रखा है। दाई-दीदी क्लीनिक, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लोग लाभांवित हो रहे हैं। 


यहां वन विभाग द्वारा वन महोत्‍सव का आयोजन भी किया गया जिसके तहत विधायक व अन्‍य अतिथियों के साथ ग्रामीणों ने पौधे रोपे। इसी दौरान स्‍कूल के मैदान समतलीकरण कार्य का भूमिपमजन भी विधायक ने किया। श्रीमती साहू ने छात्राओं को सायकल का वितरण भी किया। इसके बाद ग्राम खुर्सीपार में उन्‍होंने नवीन शालाभवन निर्माण के लिए आधारशीला रखी। गौरतलब है कि इस निर्माण कार्य के लिए 24 लाख 20 हजार की स्‍वीकृति मिली है।


इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा अध्यक्ष अब्दुल खान, वन परिक्षेत्र अधिकारी पल्लवी साहू, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी अनिरुद्ध पटेल, ग्राम चिरचारीखुर्द सरपंच चित्ररेखा साहू, ग्राम विकास समिति अध्‍यक्ष कृष्ण कुमार साहू, तीजु साहू, भेदन साहू, पुरनलाल साहू, भागवत साहू, गैंदलाल मालेकर, पूना राम सहित शाला परिवार के सभी शिक्षक गन, वन विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं ग्राम खुर्सीपार में गिरधारीलाल साहू,  सरपंच तुकाराम श्‍याम, डुमेश्वर साहू , डूमेश्‍वर साहू, कामता साहू, विकास बघेल, जितेंद्र बघेल, चंद्रेश बघेल, शंकरलाल बघेल, पंचु कोसरे,  संतोष मेश्राम, धम्‍मन नेताम, गिरधारीलाल पटेल, डॉ. रामसिंग पटेल, नोहर मंडावी, महेंद्र श्‍याम, नम्‍मु पटेल, तारस पटेल, बिना पटेल, बुधंतीन यादव, सुगंधबाई पटेल ।, जीवन पटेल, उमाशंकर पटेल, तोरण पटेल, किसुन पटेल, दिलहरण बघेल, फगनुराम सहित अन्‍य ग्रामीण मौजूद थे। 

-----------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad