जिला सिवनी मध्यप्रदेश मेडिकल/ इंजीनियरिंग का स्तर आरक्षण के कारण नहीं डोनेसन फीस के कारण गिरा रहा है, उमाकांत बन्देवार
सी एन आई न्यूज/सिवनी पलारी बहुजन समाज पार्टी के द्वारा आरक्षण दिवस पर पिछड़ा वर्ग भाई चार सम्मेलन का आयोजन पलारी में 26 जुलाई 2023 को किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमाकांत बन्देवार ज़ोन प्रभारी रीवा ने कहा 26 जुलाई 1902 को छत्रपति शाहू जी द्बारा कोल्हापुर में आरक्षण लागू किया गया जिसे डॉ.अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में अमलीजामा पहनाकर मौलिक अधिकारों में शामिल कर शिक्षा नौकरी और प्रमोशन के साथ साथ ( राजनीतिक में) आरक्षण लागू कर वंचित पिछड़े समाज को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक न्याय देने का कार्य किया। लेकिन देश में सरकार एवं संविधान का संचालन, जातिवादी, संर्कीण मानसिकता एवं पूंजीवाद सोच के दलों अर्थात भाजपा, कांग्रेस के पास होने के कारण जातिवादी मीडिया और संगठन के द्वारा जितना विरोध आरक्षण का हुआ उतना और किसी बात का नहीं अक्सर आरक्षण विरोधी लोग इस बात का प्रचार करते हैं।कि मेडिकल/इंजीनियरिंग का स्तर आरक्षण के कारण गिर रहा है। लेकिन यह सही नहीं है। एक सर्वे के मुताबिक मेडिकल/ इंजीनियरिंग का स्तर आरक्षण के कारण नहीं बल्कि काम्पीटीशन ,डोनेसन फीस लेकर प्राईवेट कालेज में पूंजीपति के बच्चो को मेडिकल/ इंजीनियरिंग में सीट उपलब्ध कराने से गिर रहा है। भारतीय संविधान में आरक्षण के कारण आत्म सम्मान से जीने का एवं अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की ताकत इन वगौ में पैदा हों गई है। जातिवादी/ पूंजीवादी, संर्कीण सोच के दलों को अर्थात कांग्रेस भाजपा को ठीक नहीं लग रहा है। इसीलिए शिक्षा के साथ साथ पब्लिक सेक्टर (सरकारी) उपक्रमों का निजीकरण करके आरक्षण को समाप्त कर देश में सामाजिक खाई को गहरी करना चाहतीं हैं।बन्देवार ने उपस्थित लोगों से कहा सर्व समाज में भाईचारा पैदा कर संगठन मजबूत करें एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में बसपा की सरकार बनाकर आपने सारे संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त कानून के द्वारा कानून का राज स्थापित करें।सभा में मुन्ना लाल चौधरी जिला महासचिव, प्रेम चंद साहु जिला संगठन सचिव,के.एल. भलावी वरिष्ठ बसपा नेता केवलारी, चंद्रशेखर गोतम, कैलाश डहेरिया विधानसभा प्रभारी केवलारी द्वारा किया गया। कार्य क्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र कौसरे विधानसभा अध्यक्ष केवलारी ने किया। कार्य क्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान बब्लू बन्देवार,गोबरधन बन्देवार, विनोद बन्देवार,देवीप्रसाद बन्देवार, आत्माराम बन्देवार, दीपक चौधरी, संतोष धुर्वे,हीरा सैयाम, आशीष डहेरिया, पुरूषोत्तम डहेरिया,सौरभ चौधरी,कुटांगले, शंकर परतें, रामसिंह डहेरिया, मनोज साहू,आदि लोगों ने की लाल सिंह नंदौरे जिलाध्यक्ष बसपा सिवनी (म.प्र.) छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.