जिला सिवनी मध्यप्रदेश छत से गिरे व्यक्ति की जांघ में घुसी सरिया
सी एन आई न्यूज/सिवनी अपने घर की छत पर काम कर रहे व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया। व्यक्ति जिस जगह गिरा वहां लोहे की रॉड लगी थी जो उसके शरीर में जा घुसी गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलंदा गांव निवासी रविकांत शर्मा (55) घर की छत पर काम कर रहा था, जहां काम करते वक्त वह नीचे गिर गया।जिस जगह वह गिरा वहां लोहे की रॉड लगी थी। लोहे की रॉड जांघ में घुसी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के उपरांत जांघ में घुसी सरिया को निकाला । छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.