Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 22, 2023

जिला सिवनी मध्यप्रदेश सम्पन्न हुये अधिवक्ता संघ घंसौर के चुनाव

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश सम्पन्न हुये अधिवक्ता संघ घंसौर के चुनाव 


एसडीएम ने सम्पन्न कराई चुनाव की मतगणना


सी एन आई न्यूज/सिवनी घंसौर - तहसील अधिवक्ता संघ घंसौर के चुनाव 21 जुलाई को सम्पन्न हुए, चुनाव में उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए चुनाव कराया गया जहां उपाध्यक्ष पद पर विक्रांत श्रीवास्तव एवं सचिव पद पर नरेश मेवाती निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता विक्रांत श्रीवास्तव और उमेश सेन जबकि सचिव पद हेतु नरेश मेवाती एवं संगीत शिवहरे प्रत्याशी बतौर चुनाव मैदान में उतरे जहां उपाध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों को बराबर - बराबर मत प्राप्त होने पर लाट डाला गया पेटी में दो चिट डालकर एक कन्या से लाट निकलवाया गया जिसमें विक्रांत श्रीवास्तव के नाम की पर्ची आने पर उन्हे विजयी घोषित किया गया। अधिवक्ता संघ घंसौर के चुनाव में मतदान उपरांत मतगणना कराने एसडीएम विसन सिंह गौंड पहुंचे तथा निर्वाचन अधिकारी रघुराज यादव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रत्नेशगिरि गोस्वामी के साथ मतगणना सम्पन्न कराया तथा विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र अधिवक्ता संग्राम सिंह द्वारा जमा किये जाने के चलते संग्राम सिंह अधिवक्ता संघ घंसौर के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल हाईकोर्ट जबलपुर के निर्देशानुसार तहसील अधिवक्ता संघ घंसौर के चुनाव हेतु 14 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि को संघ के सभी शेष पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किया गया था जहां सहसचिव पद हेतु अधिवक्ता बिंदा मरावी एवं देवेन्द्र चक्रवर्ती जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता लक्ष्मी यादव एवं प्रमोद ढकेता द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था जहां देवेन्द्र चक्रवर्ती एवं प्रमोद ढकेता द्वारा नामांकन वापस लेने के कारण  कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता लक्ष्मी यादव एवं  सहसचिव पद पर अधिवक्ता बिंदा मरावी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए, लाइब्रेरियन पद हेतु केवल एक नामांकन पत्र दिनेश्वरी वोपचे द्वारा जमा किया गया जो निर्विरोध निर्वाचित हुई।          छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad