जन आशीर्वाद यात्रा_ - _ग्राम जाड़ामुड़ा_
नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा आज द्वितीय दिवस 02 जुलाई को बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जाड़ामुड़ा पहुंची जहां ग्रामीणजनों के द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का हर्ष उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों का, बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों का शाल श्रीफल व मोमेंटो से तथा 20 मई 2018 को आयोजित हरिनाम संकीर्तन के सहभागी किर्तन दल, 16 जनवरी 2023 को आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के सहभागी माता बहनों का, छात्र छात्राओं का शाल, श्रीफल व मोमेंटो प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया तथा ग्राम के खिलाड़ियों का सम्मान करते खेल किट प्रदान किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.