आई फ्लू की दवाई पार्षद ने किया घर-घर वितरण
रंजीत बंजारे CNI बेमेतरा -: आई फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये आज 27 जुलाई को वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद नीतू कोठारी ने वार्ड में घर-घर जाकर दवाइयों का वितरण कर उनसे आग्रह किया गया कि चश्मा लगाकर घर में रहकर सावधानी बरतें,साथ ही नीतू कोठारी ने बताया कि वार्ड के प्रत्येक घरों में जाकर सर्वे कर दवाई का वितरण किया जा रहा है आवश्यकता पड़ी तो स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। शहर के किसी भी व्यक्ति को आई फ्लू हो तो हमें सूचित करें हम दवाई उनके घर जाकर प्रदाय करेंगे। बेमेतरा वार्ड नं 11 पार्षद नीतू कोठरी 7566335588


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.