छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार किसान हितैषी सरकार है - बिरेन्द्र कुमार मसिया
मोहला।आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व लगातार तीन बार के जिलापंचायत सदस्य बिरेन्द्र कुमार मसिया जी ने मिडिया को कहा कि छत्तीसगढ़ मे जब से भूपेश बघेल जी की कांग्रेस सरकार आई है तब से गांव , गरीब , किसान , मजदूरो के जीवन मे भूपेश बघेल जी की कांग्रेस सरकार ने खुशियां लाई है । छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य सामाज के अंतिम छोर के सभी वर्गो का विकास करना है पूरे देश आज छत्तीसगढ़ राज्य सबसे ज्यादा कीमत पर किसानों का धान खरिद रही है तथा जगह जगह नए धान खरिदी केंद्र बना रही है जिससे किसानों को धान बेचने के लिए समस्या नहीं हो रही है । जगह जगह जिला सहकारी बैंकों का भी निर्माण किया है । जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र मसिया जी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का एक और बड़ा फैसला जो किसानों के लिए है जो 15 क्विंटल धान खरिदी होती थी अब उसे 20 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिए हैं जिसके कारण किसानों की चेहरे में चमक आने लगी । छत्तीसगढ़ की आन बान शान का प्रतीक छत्तीसगढ़ीया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार है । माटी पूत्र किसान पुत्र मुखिया ने छत्तीसगढ़ राज्य के हर वर्ग का विकास किया । आज के समय मे किसान बिना डर , भय से अपनी उपज को उपजमंडी में अच्छी किमत पर बेच रहे हैं और अपनी जरुरतों को पूरी कर रहे हैं । मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हमेशा खड़े रहते हैं और विकास को ही प्रथम प्राथमिकता दी है इसलिए छत्तीसगढ़ का लगातार विकास हो रहा है भूपेश बघेल जी के आने से ।
बिरेन्द्र मसिया जी ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं के चेहरे में चमक लाई है । आज छत्तीसगढ़ राज्य पूरे भारत में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य बन गया है । भारत में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जो बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता के रूप मे 2500 रूपये दे रहे हैं । जिससे युवा अपने पढ़ाई पर खर्च कर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं । साथी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा व्यापंम जैसे परीक्षा में बिना शुक्ल के शामिल होने का अवसर युवाओं को मिला है । जिससे गरिब से गरीब छात्र लोग प्रतियोगी परीक्षा दिलाकर अपना भविष्य का निर्माण कर रहे हैं ।
जिलापंचायत सदस्य बिरेन्द्र कुमार मसिया जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की एक और महत्वपूर्ण योजना युवाओं के लिए लाई है , जो मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवक और युवतियों को रोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना छत्तीसगढ़ को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से पात्र युवाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा। जिससे बेरोजगार युवा खुद का व्यवसाय (Business) शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकेंगे। सरकार किसान वर्ग , युवा वर्ग , कर्मचारी वर्ग का विशेष ध्यान रखा है साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया है जिसमे सरकार प्रदेश के सभी जिलो में बहुत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम स्कूल बनाया है जिसमे सभी वर्ग के लोग प्रवेश लेकर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं । मुख्यमंत्री सभी वर्ग के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं और लगातार पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है जिसके कारण पूरे देश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की लोकप्रियता बढ़ते जा रही हैं । मसिया जी ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बना रहे है।
बिरेन्द्र मसिया जी ने केंद्र सरकार पर भी हमला किया कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश में नागरिकों को भटकाने का काम कर रही है , देश मे महंगाई, बेरोजगारी , चरम सीमा पर है जो देश के नागरिकों के अहम मुद्दे है , इस पर भी सरकार चुप्पी साधते हुए उसको को भटकाने का काम कर रही हैं । मणिपुर में भी विगत 3 महिनों से हिंसा हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री बीजेपी के लोग उस पर कोई चर्चा नहीं करते । कहा कि मणिपुर में जल्द ही शांति आए एसी मै इश्वर से कामना करता हूँ ।
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.