विधायक डॉ केके ध्रुव ने वृक्षा रोपण कर पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश...
मरवाही । प्रदीप राय (हरि) की रिपोर्ट मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव आज कोटमी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। उद्यान विभाग द्वारा आयोजित यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम कोटमी के पंचायत भवन में रखी गई थी। जहां विधायक डॉ केके ध्रुव ने कदम का पेड़ लगाकर इसकी शुरुआत की।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा की हम सभी को पेड़ लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके।उन्होंने कहा कि हम सभी को केवल पौधा लगा के छोड़ नही देना चाहिए अपितु उसके बड़े होने तक उसका पूरा देखभाल करते रहना चाहिए तभी पर्यावरण संरक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी। आज के इस कार्यक्रम में मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव के अलावा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता,उद्यान विभाग के सह संचालक कुशवाहा जी व अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित पंचायत स्तर के कई कर्मचारी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.