Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 29, 2023

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई कृषि पर्यवेक्षण समिति की बैठक "जिले के किसानो को फसल बीमा का पूरा लाभ मिले"- श्री गोपाल वर्मा बीमा हेतु समितियों को अवकाश में भी खोला जावेगा

 कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई कृषि पर्यवेक्षण समिति की बैठक



"जिले के किसानो को फसल बीमा का पूरा लाभ मिले"- श्री गोपाल वर्मा


बीमा हेतु समितियों को अवकाश में भी खोला जावेगा


खैरागढ़, 29 जुलाई 2023/ खैरागढ़- 

छुईखदान- गंडई के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में जिला सभगार में कृषि पर्यवेक्षण समिति की प्रथम बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुईं। यह बैठक खरीफ फसल बीमा के सुचारू रूप से क्रियान्वयन और कृषि के सम्बंध में रखी गई थी।

"जिले के किसानो को फसल बीमा का पूरा लाभ मिले"- श्री गोपाल वर्मा

कृषि पर्यवेक्षण समिति की बैठक में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने विभाग और बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के किसानो को फसल बीमा का पूरा लाभ मिले। आगे कहा कि उनको जानकारी देकर प्रोत्साहन और सहयोग करना सबकी निम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से 29 और 30 जुलाई को छुट्टी के दिन भी बीमा के लिए बैंक खुले रहेंगे। उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ 2023 में फसल बीमा कराने के लिए छ.ग. शासन कृषि विभाग द्वारा अधिसूचना जारी किया जा चुका है जिसके तहत अधिसूचित ग्राम के किसान अपने फसलों का बीमा करा सकते है। फसल बीमा कराने की अंतिम तारीख अभी 31 जुलाई 2023 है। 


बीमा हेतु समितियों को अवकाश में भी खोला जावेगा

बैठक में जानकारी दी गई कि नियत तिथि तक योजनांतर्गत प्रीमियम कटौती कर बीमित किसानों की एन्ट्री पोर्टल में किया जाये। किसानों की सुविधा के लिए फसल बीमा प्रस्ताव लेने हेतु समितियों को अवकाश में भी खोला जावेगा। फसल बीमा कराने में किसानो को होने वाले समस्या से अवगत कराया गया तथा फसल बीमा उपरान्त योजनांतर्गत निर्धारित जोखिम सतत् निरीक्षण कर बीमित किसानो को लाभ पहुचाने हेतु कॄषक बिसेसर दास साहू द्वारा सुझाव दिया गया। उक्त बैठक में कृषक प्रतिनिधि श्री बिसेसर दास साहू सहित कृषि, राजस्व, बैंक, उद्यानिकी, सहकारिता एवं बीमा कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।

सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad