बूथ चलो अभियान के प्रभारी बनकर भरतपुर सोनहत विधानसभा पहुंचे डॉ केके ध्रुव, बूथ स्तर की ली कई बैठके..
प्रदीप राय की रिपोर्ट
मरवाही के लोकप्रिय विधायक डॉ केके ध्रुव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ के भरतपुर सोनहत विधानसभा का "बूथ चलो अभियान "का प्रभारी बनाया गया है।
अपने इसी उत्तरदायित्व का निर्वहन करने आज वे भरतपुर सोनहत विधानसभा के ग्राम घुटरा व ग्राम पेंड्री पहुंचे।
जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ चलो अभियान की समीक्षा की। यहां उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर बूथ स्तर पर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही ताकि इसका लाभ सभी वर्ग के लोगो को मिल सके। इन बूथों में विधायक डॉ केके ध्रुव ने आने वाले विधानसभा के तैयारी के लिए जमीनी स्तर से जी तोड़ मेहनत करने की सलाह भी दी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.