शासकीय स्कूल मीडिल स्कूल बिंझरा में प्रधानपाठक सर्वेश सोनी के स्तुत्य प्रयास से निरंतर नवाचार व कौशल विकास के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
कोरबा - छत्तीसगढ स्कूल शिक्षा विभाग व शासन की महत्वाकांक्षी नवाचार योजना *बैगलेश डे शनिवार शाला* का विगत दो वर्ष से जिले के कटघोरा विकासखंड की व कोयलांचल दीपका क्षेत्र की सबसे उत्कृष्ट शासकीय स्कूल मिडील स्कूल बिंझरा मे राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित प्रधानपाठक सर्वेश सोनी के स्तुत्य प्रयास से निरंतर नवाचार व कौशल विकास के विभिन्न कार्यक्रम व शारीरिक व नैतिक शिक्षा के साथ विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के नियमित कार्यक्रम आयोजित होते रहे है
इसी क्रम मे इस सत्र के बैगलेश डे शनिवार विद्यालय मे आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे बच्चो को शारीरिक प्रशिक्षण पीटी अभ्यास, योगाभ्यास के साथ रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने स्वयं दिया तथा इसी क्रम मे शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान ने आयुर्वेद से संबंधित स्कूल परिसर मे पाये जाने वाले विभिन्न पौधो का प्रत्यक्ष प्रस्तुत कर उनके नाम व उनसे होने वाले शारीरिक लाभ से परिचय कराया इसमे शिक्षक टिकैतराम निर्मलकर ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया ,इस स्कूल की विशेषताओ मे इस वर्ष ग्राम की नवयुवक व युवतियो द्वारा न केवल रात्रिकालीन कबड्डीक्लब गठन कर सतत सायं 6 से 8:30 तक संचालन किया जा रहा है साथ ही इन जागरुक नवयुवक युवतियो मे कुमारी अनुराधा चौहान,कुमारी गंगा कंवर व रवि कुमार द्वारा स्कूल मे शिक्षक शिक्षिकाओ की कमी के कारण निःशुल्क अध्यापन भी किया जा रहा है ।इस तरह अनेक सामुदायिक सहभागिता से शाला विकास कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक सर्वेश सोनी व अध्यक्ष धजाराम चौहान के नेतृत्व मे किया जा रहा है जिसकी प्रशंसा माननीय विधायक श्रो पुरुषोत्तम कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप संग जिला पंचायत उपाध्यक्ष महोदय, सरपंच, जनपद व समस्त क्षेत्रीय स्वयं सेवी संगठनो,श्रमिक नेताओ, जनप्रतिनिधिगणो ने की है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.