मोहला-मानपूर का किसान नहीं सहेगा तुगलकी फरमान-रमेश हिड़ामे
मोहला। जिला भाजपा मोहला मानपूर अं चौकी के उपाध्यक्ष रमेश हिड़ामे ने कहा है कि मोहला-मानपूर में सरकार पक्ष के विधायक का आम जनों से संपर्क में कमी या समस्याओं के समाधान के प्रति निष्कृयता का ही परिणाम है कि मोहला-मानपूर के किसान छले जा रहे हैं, कभी खाद बीज नगद के नाम पर, कभी बारदाने के नाम,कभी जैविक खाद के नाम,तो कभी बेचे धान की ऊधारी राशि के नाम,तो कभी किसान के फौत हो जाने के बाद ऊधारी राशि का लेप्स हो जाने के नाम,इत्यादि कइयों विषयों पर किसान भटकते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में मोहला-मानपूर के किसान जो छ ग सरकार को कोदो बेचे थे जिनको बीज निगम राजनांदगांव द्वारा जो फरमान जारी हुआ है कि आप कोदो खरीदी की राशि अविलंब वापस करो और कोदो वापस ले जाओ,ये किसानों को क्या समझे हैं? खिलौना! जब चाहो, जिधर चाहो, नचालो बहुत हो गया अत्याचार अब ना सहेगा मोहला मानपूर का किसान।। खरीदते समय कोदो के मानक का ज्ञान घांस चरने गया था? या इसमें भी कोई घोटाले की राज है?क्या प्रमाण है कि वह कोदो उसी किसान का है? खरीदे कोदो को इतने समय बाद अमानक कहकर वापस ले जाने की बात कहना सरकार का किसानों के प्रति क्या सोंच है?ये बताता है। विधायक मोहला-मानपूर क्या इन सब बातों से अनजान हैं? या अनजान होने का ढोंग है? यदि वास्तव में अनजान हैं तो मीडिया से ही जानकार होकर ऐसे तुगलकी फरमान को तुरंत निरस्त करायें और किसानों पर बनी दबाव को कम कर राहत प्रदान करें।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.