Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 28, 2023

ग्राम दोड़के में शिव मोहन मांडवे के घर शोक कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मंडावी दोड़के-विचारपुर निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य एवं समयावधि में कार्य पूर्णता के दिए निर्देश

 ग्राम दोड़के में शिव मोहन मांडवे के घर शोक कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मंडावी



दोड़के-विचारपुर निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य एवं समयावधि में कार्य पूर्णता के दिए निर्देश


मोहला। विधायक इंद्रशाह मंडावी शुक्रवार को अलसुबह चौकी विकासखंड के ग्राम दोड़के के दौरे पर रहे। विधायक मंडावी शिव मोहन मांडवे के स्वर्गीय पिता कीर्तन लाल मांडवे उम्र 64 साल के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। ज्ञात हो की कीर्तन लाल मांडवे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे वे कैंसर रोग से पीड़ित थे जिनका इलाज कराया जा रहा था जिनका निधन हो गया। विधायक ने शोक संतप्त परिवार के साथ समय बिताकर रोते बिलखते परिवार को ढांढस बंधाया तथा मृत आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। 


दोड़के-विचारपुर निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण

विधायक ने इस दौरान दोड़के-विचारपुर में बहुप्रतीक्षित निर्माधीन पुलिया निर्माण का निरीक्षण किया। ज्ञात हो की बरसों से क्षेत्रवासी पुलिया की मांग कर रहे थे पर किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। 2018 में जैसे ही इंद्रशाह मंडावी विधायक चुनकर आए उन्होंने प्रमुखता से पुलिया निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रयास किया, इसी सफल प्रयास का नतीजा था की विधायक ने नदी में लबालब जलस्तर के बीच नाव में सवार होकर स्थानीय कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के साथ विचारपुर तरफ जाकर पुलिया निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था। निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण द्रुत गति से चल रहा था बरसात के कारण कार्य प्रगति में थोड़ी कमी आई है पर बहुत जल्द पुलिया का निर्माण हो जायेगा। उन्होंने मौके पर ब्रिज निर्माण विभाग के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी से बात कर कार्यों का जायजा लिया तथा गुणवत्ता पूर्ण कार्य एवं समयावधि में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर दिनेश शाह मंडावी अध्यक्ष जनपद मानपुर, विधायक प्रतिनिधि रामेंद्र गोआर्य, राजकुमार ध्रुव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

मोहला से योगेन्द्र  सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad