रोका छेका अभियान के तहत् चरौदा निगम ने पकड़े घुमंतू जानवर
भिलाई । 031 नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा प्रशासन द्वारा आवारा घूमने वाले पशुओं की धरपकड़ करने अभियान चलाया जा रहा है। बरसात के मौसम में रोड पर खड़े मिले पशुओं को काऊ कैचर वाहन की मदद से पकड़ने का कार्य निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है।
निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य राजमार्ग डबरापारा, भिलाई -03 से चरौदा हनुमान मंदिर तक रोड पर घूमते मिलें आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि रोड पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं के कारण आये दिन वाहन चलाने वालो को भारी असुविधा का सामना करते देखा गया है। इस कारण निगम प्रशासन द्वारा ऐसे पशुपालकों पर भी सख्त कार्यवाही किये जाने की बात पर विचार किया जा रहा है। जिनके द्वारा अपने पालतू पशु घूमने के लिए बाहर छोड़ दिये जाते हैं। निगम महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चन्द्राकर द्वारा भिलाई चरौदा निगम क्षेत्र के निवासियों से अपील करते हुये कहा कि अपने पालतू जानवर सड़क पर घूमने के लिए ना छोड़े। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को दरकिनार किया जा सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.