कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना
"अधिक से अधिक मतदाताओं को स्वस्थ मतदान हेतु प्रेरित करें"- श्री गोपाल वर्मा
'एक भी मतदाता न छूटे' थीम के साथ करेंगे जागरूक
खैरागढ़ 27 जुलाई 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया। इस दौरान गांव-गांव में जाकर नवमतदाता, मतदान के महत्व और ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी और प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
अधिक से अधिक मतदाताओं को स्वस्थ मतदान हेतु प्रेरित करें- श्री गोपाल वर्मा
मतदाता जागरूकता रथ को रवाना करते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं को स्वस्थ मतदान हेतु प्रेरित करें। खैरागढ़ एवं डोंगरगढ़ विधानसभा के गांवों में लोगों को इस रथ के माध्यम से मतदान के महत्व तथा ईवीएम मशीन के जरिए वोटिंग की पूरी प्रक्रिया भी समझाई जाएंगी। यह मतदाता प्रचार रथ अब जिले के अंतिम छोर तक पहुंचगा। मतदाता जागरूकता प्रचार रथ के माध्यम से गांव वासियों को मतदान के बारे में पूरी जानकारी दी जाएंगी। ईवीएम का प्रदर्शन कर उन्हें मशीन की कार्यप्रणाली समझाया जाएगा। बैलेट यूनिट से कैसे वोट डालना हैं। वीवीपैट मशीन से कैसे उसका मिलान करना है, यह सब बताया जाएगा।
एक भी मतदाता न छूटे' थीम के साथ करेंगे जागरूक
भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप एक भी मतदाता ना छूटे "नो लेफ्ट बिहाइंड" के थीम को लेकर खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम को जन अभियान बनाकर प्रचार-प्रसार के लिए विशेष योजना तैयार की गई है जिसके तहत ईवीएम प्रदर्शन वैन जिला में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा हैं। यह 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से पंजीकृत किए जाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने इस अभियान के तह विशेष कार्य योजना के साथ कार्य किया जा रहा है।
मतदाताओं को जोड़ने चल रहा विशेष अभियान
जिस समुदाय एवं मतदान केन्द्रों में मतदान का प्रतिशत कम है वहां मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से पंजीकृत किए जाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने इस अभियान के तहत विशेष कार्य योजना बनाई जा रही हैं। इस दौरान और उप जिला निर्वाचन अधिकारी और संयुक्त कलेक्टर डी. एस. राजपूत, प्रकाश राजपूत, स्वीप प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी, जनसम्पर्क सहायक संचालक सुनील त्रिपाठी, डॉ. मक़सूद, स्वीप नोडल के.के. वर्मा, मतदान प्रशिक्षक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.