Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 17, 2023

तिल्दा नेवरा मे 1 से 7 अक्टूबर तक 1008 श्रीमदभागवत कथा श्री ललित महाराज वृंदावन के मुखारबिंद से सिमगा : सर्वविदित है कि 1 अगस्त से 7 अगस्त तक तिल्दा नेवरा मे पं प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से श्री कावंड़ शिवमहापुराण कथा के एतिहासिक सफल आयोजन से छत्तीसगढ़ ही नहीं देश विदेश मे नाम होचला है। उसी क्रम में कल 16 अगस्त को तिल्दानेवरा (सिनोधा) मे सर्व धर्म व सर्वसमाज का बैठक आहुत किया गया था। जिसमे तिल्दानेवरा के सभी छोटे बडे व्यपारी, समाजसेवी, समाजगण, उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि सिनोधा स्थीत अमित चांवल मे रखी गई इस महत्वपूर्ण बैठक में इस आयोजन से संबंधित बहुत सी सकारात्मक चर्चा हुई। जिसमे उक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक पित्र-पक्ष मे पितरो की मोक्ष के लिए सुप्रसिद्ध श्रीमदभागवत महापुराण कथा वाचक पं. श्री ललित जी महाराज वृंदावन वाले " की पितृ- मोक्षार्थ 1008 श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। गौरतलब हो कि 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक होने वाले इस पितृ-मोक्षार्थ 1008 श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के लिये सारी कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। वही इस आयोजन के लिए ही तिल्दा-नेवरा के हृदय स्थल मे अग्रसेन-चौक पर कार्यालय आने वाले 22 अगस्त, दिन मंगलवार को शुभारंभ किया जाएगा। वही कथा स्थल तिल्दा नेवरा के सिनोधा रोड स्थीत " अमित चावल उद्योग " निश्चित किया गया है। इस आयोजन के लिए खास बात यह है कि इस आयोजक के करने वाले और कोई नहीं आप हम एवं समस्त नगर वासी तिल्दा नेवरा है। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में 1008 प्रखर पंडितों के द्वारा पाठ किया जायेगा। जिसके लिए अलग अलग जजमान परिवार अपने पितरो को मोक्ष व शांति प्रदान करने के लिए बैठेगे। जिसके लिये अभी से अपने अपने नाम का पंजीकरण करवाना चालु होगया है। जिस किसी को अपने पितरो की मोक्ष की प्राप्ति के लिए पाठ करवाने हो। वह आयोजक समिति के पास संपर्क कर सकते हैं। या इसके लिए वाट्सप ग्रुप बनाया गया है। उस पर जुड कर आप भी अपना पंजीयन करवा सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि अभी इस कार्यक्रम की रूपरेखा व कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। जिसका अपडेट आपको विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया जायेगा। CNI NEWS सिमगा से ओंकार प्रसाद साहू की रिपोर्ट


तिल्दा नेवरा मे 1 से 7 अक्टूबर तक 1008 श्रीमदभागवत कथा श्री ललित महाराज वृंदावन के मुखारबिंद से 

सिमगा : सर्वविदित है कि 1 अगस्त से 7 अगस्त तक तिल्दा नेवरा मे पं प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से श्री कावंड़ शिवमहापुराण कथा के एतिहासिक सफल आयोजन से  छत्तीसगढ़ ही नहीं देश विदेश मे नाम होचला है। उसी क्रम में कल 16 अगस्त को तिल्दानेवरा (सिनोधा) मे सर्व धर्म व सर्वसमाज का बैठक आहुत किया गया था। जिसमे तिल्दानेवरा के सभी छोटे बडे व्यपारी, समाजसेवी, समाजगण, उपस्थित रहे। 


ज्ञात हो कि सिनोधा स्थीत अमित चांवल मे रखी गई इस महत्वपूर्ण बैठक में इस आयोजन से संबंधित बहुत सी सकारात्मक चर्चा हुई। जिसमे उक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक पित्र-पक्ष मे पितरो की मोक्ष के लिए सुप्रसिद्ध श्रीमदभागवत महापुराण कथा वाचक पं. श्री ललित जी महाराज वृंदावन वाले " की पितृ- मोक्षार्थ 1008 श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। 


गौरतलब हो कि 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक होने वाले इस पितृ-मोक्षार्थ 1008 श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के लिये सारी कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। वही इस आयोजन के लिए ही तिल्दा-नेवरा के हृदय स्थल मे अग्रसेन-चौक पर कार्यालय आने वाले 22 अगस्त, दिन मंगलवार को शुभारंभ किया जाएगा। वही  कथा स्थल तिल्दा नेवरा के सिनोधा रोड स्थीत " अमित चावल उद्योग "  निश्चित किया गया है। इस आयोजन के लिए खास बात यह है कि इस आयोजक के करने वाले और कोई नहीं आप हम एवं समस्त नगर वासी तिल्दा नेवरा है।


आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में 1008 प्रखर पंडितों के द्वारा पाठ किया जायेगा। जिसके लिए अलग अलग जजमान परिवार अपने पितरो को मोक्ष व  शांति प्रदान करने के लिए बैठेगे। जिसके लिये अभी से अपने अपने  नाम का पंजीकरण करवाना चालु होगया है। जिस किसी को अपने पितरो की मोक्ष की प्राप्ति के लिए पाठ करवाने हो। वह आयोजक समिति के पास संपर्क कर सकते हैं। या इसके लिए वाट्सप ग्रुप बनाया गया है। उस पर जुड कर आप भी अपना पंजीयन करवा सकते हैं।


आयोजकों ने बताया कि अभी इस कार्यक्रम की रूपरेखा व कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। जिसका अपडेट आपको विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया जायेगा।

CNI NEWS सिमगा से ओंकार प्रसाद साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad