मरवाही विधानसभा के उत्तर मरवाही के आयुर्वेदिक ग्राम उषाढ में जनसमस्या निवारण शिविर व बरौर में खंड स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया।
प्रदीप राय (हरि ) की रिपोर्ट : इन दोनो शिविरो में मरवाही के लोकप्रिय विधायक डॉ केके ध्रुव सहित मरवाही अनुविभाग के राजस्व,महिला व बालविकास,वनविभाग,पंचायत विभाग,समाज कल्याण विभाग,सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जहां इस शिविर के माध्यम से आवेदन लेकर लोगो की समस्याओं का निराकरण किया गया।
वही दिव्यांग शिविर में पात्र हितग्राहियों को छड़ी , चश्मा व अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। ऊषाढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि – "इस तरह के जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन के माध्यम से आमजन सहित जरूरत मंद लोगो को एक ही पंडाल के नीचे विभिन्न विभागों के सबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करना संभव हो जाता है।जिससे जनता का शासन प्रशासन के प्रति विश्वास और प्रागढ़ होता है। विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि हमारी सरकार जिले के अंतिम छोर में स्थित ग्रामों में भी विकास की बयार बहा रही है।आम जन को कोई परेशानी न हो इसके लिए इस प्रकार के शिविर का आयोजन शासन प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता है कि जिले के अंतिम ग्राम में स्थित अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
आज के इस कार्यक्रम में मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव के अलावा जिला पंचायत सद्स्य शुभम पेंड्रो, जनपद सदस्य जगदीश खत्री,सबंधित ग्रामों के सरपंच कांग्रेस नेत्री बुंदकुवार मास्को,कांग्रेस नेता संपत सिंह मार्को सहित सभी विभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।जनसमस्या निवारण शिविर में डॉ केके ध्रुव ने कहा–"मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा"



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.