Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 17, 2023

कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई



अपर बेड कालाबाजारी के भंडारित खाद पकड़ाया,  465  बोरी खाद जप्त


कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई


मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम रनपोटा का मामला जिला शक्ति  17 अक्टूबर 2023/कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा कालाबाजारी करने वाले पर धरपकड़ कार्रवाई किया जा रहा है। विगत दिवस मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम रनपोटा में कालाबाजारी के लिए भंडारित 465 बोरी खाद को जब्त किया गया है।   

 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन पर जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए निरंतर कृषि विभाग द्वारा निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर सक्ती के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खाद की कालाबाजारी करने वाले पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। ग्राम रनपोटा में खाद का अवैध भंडारण होने की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर सक्ती के द्वारा मौके पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम को रवाना किया गया। ग्राम रनपोटा के काम्प्लेक्स में 275 बोरी यूरिया तथा 190 बोरी जिंकेड सुपरफास्फेट का अवैध भंडारण पाया गया। इस खाद का बाजार मूल्य 1 लाख 62 हजार 500 रुपए है।

     काम्प्लेक्स मालिक नूतन पटेल ग्राम मरघट्टी मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। तहसीलदार एवं खाद निरीक्षक की उपस्थिति में ताला तोड़कर खाद की बोरियों की गिनती करके जप्त कर सीलबंद कर दिया गया। इस जगह पर खाद भंडारण का किसी भी प्रकार का वैधानिक लायसेंस नहीं पाया गया। प्रथम दृष्टया में खाद का कालाबाजारी करने के लिए भंडारित किया जाना पाया गया है। उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि खाद का कालाबाजारी करने वाले अथवा अवैध भंडारण करने वाले पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। जांच पड़ताल निरंतर जारी रहेगा। जिले के सभी विक्रय परिसर का निरीक्षण भी किया जायेगा। उक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार श्री अनुराग भट्ट, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री वतन जाधव, उर्वरक निरीक्षक श्री कृष्णा पैंकरा, पटवारी श्री दिनेश पटेल, ग्राम कोटवार श्री जगदीश चौहान एवं पूर्व सरपंच श्री सुखी राम कश्यप उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा शक्ति से जिला ब्यूरो अशोक कुमार कर्ष की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad