शहीद परिवार द्वारा मंदिर में भजनों की प्रस्तुति
पिथौरा / आजादी के अमृत महोउत्सव एवं स्वाधीनता दिवस के अवसर पर थानेश्वर मंदिर में नगर के शहीद विवेकानंद त्रिपाठी के शहादत को याद करते हुये उनके परिजनों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें उनकी पुत्रियों ने भक्तिमय संगीत के साथ मंत्र मुग्ध कर देने वाले भजन प्रस्तुत किये ।
थानेश्वर मंदिर सेवा समिति द्वारा शहीद त्रिपाठी की पत्नी श्रीमती अहिल्या त्रिपाठी का स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में उनकी पुत्रियों क्रमशः सुषमा , जागृति , रेशमा त्रिपाठी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी उत्कृष्ट गायन के लिये तीनों बहनों सुषमा , जागृति रेशमा का भी सम्मान किया गया । भजन संध्या में वादक मनीराम व संतोष गुप्ता ने वादन में सहयोग किया इस अवसर पर प. कृष्णा शर्मा , मेवाराम दुबे , अनूप , आत्माराम गजेंद्र , शेखर नायडू , श्रीमती देवकुमारी पटेल , श्रीमती लक्ष्मी , संध्या भोसलें सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे ।
फ़ोटो


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.