आबकारी अमला द्वारा 10 लीटर महुआ शराब जप्त
उत्तर बस्तर कांकेर 10 अगस्त 2023 :-कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी सी.खलखो के मार्गदर्शन में जिले में शराब के अवैध विक्रय पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में आज आबकारी उप निरीक्षक वृत पखांजूर श्री ओमप्रकाश द्वारा राहुल विश्वास पिता गोपाल विश्वास निवासी पी.व्ही 96 सावनपुर थाना छोटेबेटिया के रहवासी मकान में स्टॉफ के साथ दबिश देकर एक जरीकेन में 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा 34 “2“ 59 “क“ के अंतर्गत गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया जाकर आरोपी को जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश एवं आरक्षक रंजित सरदार, सोहनलाल मरकाम तथा गंगाराम यादव मौजूद रहे।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.