Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 3, 2023

11 दिनों से चल रहे हड़ताल पर लगा विराम, काम पर लौटे निजी कंपनी के चालक, मांग पूरी करने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त

 11 दिनों से चल रहे हड़ताल पर लगा विराम, काम पर लौटे निजी कंपनी के चालक, मांग पूरी करने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त



कोरबा:- एसईसीएल गेवरा एरिया में नियोजित ठेका कंपनी बिजनेस के चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया था मौखिक आश्वासन के बाद 11 दिनों से चल रहे हड़ताल पर विराम लग गया आश्वासन पर हड़ताली चालक काम पर लौट गए हैं ।


एसईसीएल गेवरा एरिया में बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्रोजेक्ट के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया था इस संबंध में उन्होंने एरिया महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा था जिसमें उन्होंने सभी भुगतान मानक एचपीसी दर पर भुगतान करने सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने पेमेंट स्लिप प्रदान करने सप्ताहिक रेस्ट जिन चालकों को निकाला गया है उन्हें बहाल करने सहित सप्ताहिक रेस्ट को छोड़कर सभी दिन का चालकों को पूरी ड्यूटी व भुगतान की मांग की गई थी चालको ने 3 दिन के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन काम बंद की चेतावनी दी थी जिसे लेकर कंपनी के चालक विगत 11 दिनों से काम बंद हड़ताल में डटे हुए थे एसईसीएल के अफसरों की मौजूदगी में कंपनी के अधिकारियों ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए ।


हड़ताल कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भुगतान एचपीसी दर पर किया जाएगा काम से निकाले गए चालकों को पुनः काम पर रखा जाएगा साइड आने जाने के लिए वाहन उपकरण कराया जाएगा सकारात्मक चर्चा के बाद आंदोलन समाप्त होने से कंपनी के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad