अकबर की अनुशंसा पर सड़क,पुलिया के लिए 11 करोड़ से अधिक राशि मंजूर
रायपुर। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग ने कवर्धा विधानसभा के तीन मार्गों पर सड़क निर्माण तथा एक मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 11 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर की है।
लोक निर्माण विभाग ने कवर्धा विकासखंड के ग्राम घुघरी से मरपा मार्ग लंबाई एक किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ छियासठ लाख सत्रह हजार रुपए,पिपरिया से गंगापुर मार्ग लंबाई 3.80 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए पांच करोड़ चौबीस लाख नवासी हजार रुपए,लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम खोलवा से कुम्हारी मार्ग लंबाई 2.30 कि. मी. सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ चार लाख एक हजार रुपए की राशि मंजूर की है।लोक निर्माण विभाग ने पिपरिया से चारभाठा में पुलिया निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ अठारह लाख तैतालिस हजार रुपए की राशि मंजूर की है।
ग्रामीणों ने मंत्री मोहम्मद अकबर से सड़क,पुलिया निर्माण की मांग की थी।मांग पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए मंत्री अकबर ने लोक निर्माण विभाग को अपनी अनुसंशा भेजी थी।सड़क व पुलिया निर्माण से बहुत बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.