पतंजलि वैलनेसआहार चिकित्सा -स्वास्थ्य साधकों को आरोग्य के लिए
आहार चिकित्सा द्वारा स्वास्थ्य देखभाल की जाती है।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
हरिद्वार -पतंजलि वैलनेस, हरिद्वार में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों को दूर करने हेतु पहुंचते हैं ।
यहां पहुँचने वाले सभी स्वास्थ्य साधकों का योग,आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, यज्ञ एवं हवन और आहार चिकित्सा द्वारा उपचार किया जाता है।
आहार चिकित्सा को स्वास्थ्य देखभाल का महत्वपूर्ण घटक माना जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा चिकित्सा में प्रकृति द्वारा प्रदान भोजन को महत्वपूर्ण मानते हुए।स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है।
प्राकृतिक चिकित्सा में पके हुए भोजन के बजाय कच्चे भोजन पर अधिक जोर दिया जाता हैं ।
इसके अनुसार स्वस्थ रहने के लिए 80% खाद्य पदार्थ क्षारीय यानी कच्चे होने चाहिए और केवल 20% खाद्य पदार्थ अम्लीय यानी पके हुए होने चाहिए ।
और योग में भोजन सात्विक होना चाहिए ।
तरल आहार पदार्थ -नींबू का रस नारियल पानी, सब्जीयों का सूप,छाछ,गेहूं के ज्वारे का रस।
सुखदायक आहार-फल,सलाद,अंकुरित अनाज,उबली हुई सब्जीयां।
उपवास आहार-जूस,फल,आदि।
आहार रोटेशन के इन तरीकों से शरीर की आंतरिक प्रणाली को विषहरण और शुद्ध किया जाता हैं ,और स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया जाता है।
आहार चिकित्सा द्वारा भोजन का उचित संयोजन कर स्वास्थ्य साधकों को लाभ पहुँचाया जाता है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.