समास्याओं से जूझता ग्राम मार्री..
समाधान की मांग।
शासन प्रसाशन द्वारा लिखित आदेश /आश्वासन मिलने पर ही बच्चे स्कूल जायेगे - ग्रामवासी
जिला मोहला मानपुर अं चौकी से मात्र 15कि.मी़ की दूरी पर स्थित ग्राम मार्री मे 51साल पहले बना शाला भवन जर्जर हो चुका है।
विगत तीन साल से प्राशा मार्री के 67बालक बालिकाओ को आश्रम शाला मार्ऱी के भवन मे अध्यापन का कार्य कराया जा रहा है। नवीन शालाभवन न बनने से ग्रामीणों मे नाराजगी देखी जा रही है। इनका कहना है कि भवन की मांग करते अब हम थक चूके हैं,उन्होने निर्णय लिया हैकि शाला भवन के निर्माण को लेकर शासन प्रशासन का लिखित आदेश याआश्वासन नहीं मिल जाता तब तक,पालक,बालक बालिकाओ को स्कूल भेजने के लिये तैयार नही है।
00 ग्राम जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिये गढ्ढे खोदे गये है कार्य अधूरा छोड देने के कारणआवागमन मे परेशानी हो रही है। ठेके दार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। 00
00मुख्य मार्ग से चिलाडबरी होते हुये मंडावीटोला,चांवरगांव, कुरूभट्टी, पांडरवानी, मरकाटोला,साल्हे वासडी जाने वाले मार्ग से मार्री से कुछ ही दूर पर शिवनाथ नदी पर पूलिया का निर्माण न होनेसेइसअंचलकेरहवासियो को 05से10कि़.मी. लंबीदूरी चार माह तक तय करना पड़ता है।
पुलिया निर्माण के लियेस्थल निरीक्षण व राशि स्वीकृति कीजानकारी गांव वालो ने दी है। लेकिनसमय रहते पुलिया निर्माण न होने से गांव वालो मे नाराजगी देखी जा रही है।
सरपंच श्रीमति गैन्द कुंवर ठाकुर, ग्राम पटेलकृपाराम,रेखचंदकोलियारे, बिहारी पटेल, अकबर दास साहु, नवल दास साहु,जगतराम चुरेन्द्र, मोहन चुरेन्द्र, परमा नंद चुरेन्द्र, जलसूराम रावटे, दिनेशगवरर्णा ,लोचन साहु व ग्रामवा सी ने जल्द ही ऩवीन शाला भवन निर्माण, आवागमन मे हो रही असुविधा का ध्यान जनप्रतिनिधियो व शासन प्रशा सन का कराया है। कब राहत मिलेगी ,कौन आगे आकर गांव वालो की परेशानी दूर करेगा यह समय बतलायेगा।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.