शाला भवन मरम्मत नहीं तो तालाबंदी।प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है फिर भी निर्माण कार्य नहीं हो पाया
शासकीय उच्च प्राथमिक शाला गढ़गांव संकुल केंद्र बिरेनडबरी बिकासखड़ बसना जिला महासमुन्द (छ. ग.) की शाला प्रबंधन एवम् विकास समिति व समस्त पालकों का दिनांक 10/0802023 को आवश्यक बैठक रखा गया। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में एंट्री होने के बावजूद राशि स्वीकृत नहीं हुआ है जबकि शाला भवन की छत से पानी रिसाव हो रहा है बच्चों को कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो रहा है। संबंधित अधिकारियों को भी बार बार अवगत कराया गया है फिर भी राशि स्वीकृत नहीं होना सोच से परे है। अतः शाला समिति व पालकों द्वारा निर्णय लिया की दिनांक 20/08/2023 तक राशि स्वीकृत नहीं होती है तो दिनांक 21/08/2023 से शाला में तालाबंदी की जायेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उक्त जानकारी शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गजाधर यादव द्वारा दी गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.