राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ किसान सेना नरसिंहपुर के तत्वधान में किसान क्रांति यात्रा का आगाज किया गया था क्रांति यात्रा बरेली ही पहुंची थी, बरेली पहुंचकर सरकार ने मुलाकात करने की कोशिश कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा कृषि मंत्री कमल पटेल एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी जी की उपस्थिति हुई जिसमें किसानों की 22 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था जिसमें कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जी द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को मान लिया गया है जिससे किसान सेना के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कार्यकर्ताओं को बताया गया एवं आंदोलन वापस लेने की घोषणा की गई हमारी निम्न मांगें पूरी हुई हैं 👇
1. मध्य प्रदेश में स्पष्ट गन्ना नीति
सीजन से पहले बनेगी l
2. FAQ के मापदंड के अनुसार
समर्थन मूल्य से नीचे मंडी में
अनाज विक्रय नहीं किया जाएगा l
3. सिंचाई हेतु 12 घंटे थ्री फेस बिजली
खेतों के लिए दी जाएगी एवं
ट्रांसफार्मर अनुदान योजना
तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी
l
4.विंध्यांचल पर्वत श्रृंखला तहसील
तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर में झिरा
घाटी से मदनपुर तक के 50 ग्रामों
में जल संकट को देखते हुए स्टाप
डेम को मंजूरी दी गई है l
5. जिला नरसिंहपुर में सहकारी शुगर
मिल की स्थापना की जाएगी l
6. किसानों को खेतों की तार वाड़ी योजना में अनुदान दिया जाएगा l
7. गाडरवारा एनटीपीसी के पास
शक्कर नदी में शक्ति धाम आश्रम से
लाल बाबा जी मंदिर कुडारीग्राम .
तक तत्काल पिचिंगबॉल बनाई
जाएगी l
8. किसानों को लोकल नदियों से अपने निजी उपयोग बजरा एवं रेत उठाने की अनुमति दी गई है l
9. जन औषधि केंद्र की तर्ज पर
कीटनाशक दवाओं के केंद्र
गांव-गांव खोले जाएंगे l
10. आंदोलन के दौरान किसानों पर बने हुए सभी केस वापस लिए जाएंगे l
11.नगर बरेली का मेन रोड
तत्काल प्रभाव से बनाया जाएगा l
अतः सभी किसान भाइयों के अभूतपूर्व सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.