कोरबा वन मण्डल के लेमरू रेंज में वन मितान जागृति कार्यक्रम किया गया, बच्चों ने जाना वन संरक्षण के महत्व ।
कोरबा- वन मितान जागृति कार्यक्रम के अवसर पर वन मण्डल कोरबा अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री पी अरविंद के निर्देशानुसार उपवनमण्डलाधिकारी श्री आशीष खेलवार के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र लेमरू के शा. उ. मा. वि. पर वन मितान जागृति कार्यक्रम मनाया गया जिसमे सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित के साथ छत्तीसगढ़ी महतारी की पूजा एवम माल्यार्पण किया
, उसके पश्चात मुख्य अतिथियो का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, उसके पश्चात् बच्चों को तीन टीम में बाटा गया, जिसमें अपने टीम का नाम शेर, बाघ और किंग कोबरा रखा गया, फिर सभी को नर्सरी में लाया गया जिसमें जैव-विविधता एवं वानिकी कार्यों के महत्व और प्रकृति भ्रमण कर पेड़-पौधों और पारिस्थितिकीय तंत्र का परिचय, वनों की भूमिका, मृदा, जड़ तंत्र और वृक्ष के घटक एवं वनौषधियों की जानकारी दी जा रही है। वन्यप्राणियों की पहचान एवं उनकी आदतें, भोजन, शारीरिक संरचना संबंधी जानकारी, कीट-पतंगों की पहचान, सरीसृप जीवों की पहचान, जंगली पशुओं के चिन्ह संबंधी जानकारी तथा वन्यप्राणियों का पारिस्थितिकीय तंत्र में महत्व आदि से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न जीवों का मानव जीवन में महत्व इत्यादि की जानकारी दिया गया, बच्चों में इस कार्यक्रम के प्रति काफ़ी रुझान देखा गया फिर बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में लेमरू सरपंच श्री आनंद राम बिंझवार, बुधमान सिंह, स्कूल प्रबंधन से श्री शिशांक धीवर जी, श्री भारद्वाज जी, श्री सोनवानी मैडम, श्री कश्यम मैडम, लेमरू वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री जयनाथ सिंह गोड के साथ समस्त लेमरू स्टॉफ उपस्थित रहें।
सी एन आई न्यूज कोरबा छत्तीसगढ से सुनील दास महंत की रिपोर्ट l



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.