विधायक इंद्रशाह मंडावी के प्रयासों से विकासखंड मानपुर को मिली करोड़ों की सौगात
26 गांवो में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला भवन तक बनेगा पक्का पहुंच मार्ग
मोहला: मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी के प्रयासों से विकासखंड मानपुर के विभिन्न ग्रामों में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला भवन तक पक्का पहुंच मार्ग का स्वीकृति मिला है। विधायक इंद्रशाह मंडावी के प्रयास से मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड के 26 ग्रामों में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला भवन तक पक्का पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। मुख्यरूप से बसेली, कलवर, भैंसराटोला, चिखलाकसा, माल्हर, गुड़ाटोला, साल्हे, ढोढरी, घोटिया, एटेगर्दा, डोकला, दिघवाडी, गहनगट्टा, मेढाखुर्द, सेम्हरबांधा, पालेभट्टी, बड़गांव, कंदाड़ी, बड़मा, तुकाम, आमाकोड़ो, मुरारगुटा (खड़गांव), पुगदा, तेरेगांव, गट्टेगहन सहित ढब्बा में 3 लाख 86 हजार रुपए लागत से 100 मीटर पक्का सड़क का निर्माण किया जायेगा जिससे स्कूली बच्चों को आवागमन में आसानी होगी। विकासखंड मानपुर को करोड़ों की स्वीकृति मिलने पर जनपद पंचायत अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी, उपाध्यक्ष सईदा खान, सभापति अभिमन्यु मंडावी, सुशीला भंडारी, छाया उईके, चाणक्य मेरिया, वेदकुंवर वालको, रामकेवल विश्वकर्मा,लच्छू साबले, अवध चुरेंद्र, शमीम तिगाला, सुजान नेताम, घसीया राम नाग, सुखम बाई खरे, बालचंद कोरेटी, करण बोगा, कविता राणा, बलराम मंडावी, परसू राम भंडारी, रूपचंद अमिला, नवल सिंह, जीतेश चौड़िया, ऋषभ ठाकुर, पंडीत कोसमा, हरिशंकर मिश्रा ने विधायक इंद्रशाह मंडावी तथा यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.