शिवमहापुराण कथा ज्ञान सप्ताह का हवन एवं भंडारे के साथ हुआ समापन
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -नवदुर्गा मंदिर, बुढा़तालाब, रायपुर में दिनांक 3/08/23 से चल रही शिवमहापुराण कथा का आज यज्ञ,हवन,के पश्चात भंडारा के साथ समापन हुआ।
शिवमहापुराण कथा का वाचन पंडित सुरेश प्रसाद द्विवेदी जी द्वारा किया गया ।कथा का आयोजन दिनेश-संगीता जोशी एवं जोशी परिवार द्वारा किया गया ।
प्रतिदिन नियम के साथ अनेक भक्तों ने कथा का श्रवण किया ।
आज हवन में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने हवन एवं वेदी की महाआरती में शामिल होकर आरती उतारी।
भंडारा प्रसादी में भारी संख्या में श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
अंत में आचार्य जी ने इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा ।
हर हर महादेव


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.