राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला के साथ अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी करेंगे शिरकत
लगभग 10 हजार कार्यकर्ताओ के उपस्थिति में पार्टी करेगी चुनावी शंखनाद
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के तत्वाधान में बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में भव्य आमसभा एवं विशाल रैली का आयोजन 27 अगस्त को किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। शहर में पोस्टर बैनर लगने शुरू हो गए हैं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम का सघन प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला जी सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी की उपस्थिति भी रहेगी साथ ही साथ जिले भर के पार्टी के सदस्यों के साथ पूरे प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से भी लोगों की उपस्थिति रहेगी।
विदित हो कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने जिले की तीनो विधानसभा सीटों में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बलौदाबाजार से दशरथ जायसवाल, कसडोल से छविलाल पैकरा एवं भाटापारा से दयाशंकर निषाद को पार्टी के द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है। इन तीनों प्रत्याशियों के द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है उसी के तहत जिले की तीनों विधानसभा सीटों के मद्देनजर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एक बड़ी विशाल रैली एवं आम सभा आयोजित करने जा रही है। जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को सुबह 11 बजे शहर में विशाल रैली निकाली जाएगी जिसमें लगभग पांच हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रहेगी। यह रैली शहर के मुख्य मार्गो से होकर वापस दशहरा मैदान आएगी उसके बाद 1 बजे विशाल आम सभा का आयोजन होगा इस आयोजन में शामिल होने के लिए जिले के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहेगी वही आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी अपनी चुनावी शंखनाद करेगी।
मीडिया इंचार्ज कार्तिक साहू ने बताया कि यह पार्टी द्वारा अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। जिले में पार्टी के तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है एवं उसी के मद्देनजर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का प्रमुख उद्देश्य भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश एवं देश का निर्माण करना है साथ ही साथ पार्टी के द्वारा व्यापक स्तर पर नशा मुक्ति अभियान जोरो जोरो से चलाया जा रहा है जिसमें लोगों का अपार समर्थन इस पार्टी को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के सभी क्षेत्रों से एवं प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से 10000 लोगों की जुटने की संभावना है। वही पार्टी ने प्रदेश के पूरे 90 विधानसभा सीट में चुनाव लड़ने की घोषणा की है जिसके तहत लगभग 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है उसी के तहत जिले में चुनावी शंखनाद के लिए पार्टी यह बड़ा आयोजन करने जा रही है।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार प्रसाद साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.