Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 23, 2023

आज चांद पर हिंदुस्तान तिरंगा फहराने जा रहा है. पूरी दुनिया की नजर भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर है.

 




नई दिल्ली । आज चांद पर हिंदुस्तान तिरंगा फहराने जा रहा है. पूरी दुनिया की नजर भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर है. इतिहास रचने से भारत कुछ घंटे ही दूर है. भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 के शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोलर हिस्से में लैंडिंग की उम्मीद है. ये उम्मीद इसलिए भी परवान चढ़ रही है क्योंकि मून मिशन पर अपडेट देते हुए इसरो ने कहा है कि चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर चल रहा है.

मिशन चंद्रयान 3 विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत की नुमाइश है और इस नुमाइश को सफल बनाने के लिए देशवासियों ने मंदिर से लेकर दरगाहों में कामना की है. 23 अगस्त की ये तारीख अंतरिक्ष में नए भारत के आगाज की कहानी है जो शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग पर टिकी है. चंद्रयान 3 की इसी सफलता के लिए देश में दुआओं का दौर जारी है. मंदिर ही नहीं दरगाहों में भी चंद्रयान 3 मिशन के लिए मन्नतें मांगी जा रही है. एक तस्वीर में अजमेर की दरगाह हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ मुस्लिम धर्म गुरू चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इबादत करते नजर आए.

ब्रिटेन से अमेरिका तक शुभकामनाओं की गूंज
मिशन चंद्रयान 3 की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेश में हो रही है. ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक में चंद्रयान के लिए शुभकामनाओं की गूंज तेज हो रही है. लंदन में भारतीय छात्रों ने उद्य शक्ति माता मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूजा की. वहीं अमेरिका के वर्जीनिया में चंद्रयान 3 के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों ने हवन कराया.

यूनाइटेड किंगडम में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त ने भी इस मौके को ऐतिहासिक बताया है. वहीं पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के भारत में मौजूद उच्चायुक्त ने भी चंद्रयान मिशन को गौरव का क्षण बताया है.

साल 2019 में आखिरी 15 मिनट में ही भारत के चंद्रयान मिशन को झटका लगा था ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि चंद्रयान 3 इस बार 15 मिनट्स ऑफ टेरर को पार कर नया इतिहास लिख देगा.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad