Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 22, 2023

पिथौरा :-पिथौरा नगर पंचायत के चार बार अध्यक्ष रहे देवेश निषाद ने बसना विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिए।


पिथौरा :-पिथौरा नगर पंचायत के चार बार अध्यक्ष रहे देवेश निषाद ने बसना विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिए। 

पिथौरा :- बसना विधानसभा मे देवसिंह देवेश निषाद किसी परिचय के मोहताज नहीं है उनकी राजनितिक पृष्ठभूमि अपने आप मे एक अलग पहचान बताती है पिथौरा नगर मे इतिहास रचने वाले लगातार नगर पंचायत पिथौरा मे 4 बार अध्यक्ष बनने वाले श्री देवसिंह "देवेश" निषाद ने बसना विधानसभा पे अपनी दावेदारी पेश की. पिथौरा नगर मे उन्होंने शुरू से ही राजनीती मे अपना लोहा मनवाया है *पिथौरा की जनता ने उनको भरपूर स्नेह दिया जिसका नतीजा वो एक बार नहीं दो बार नहीं चार बार नगर पंचायत अध्यक्ष बने* पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष सन 2000 मे 267 मतो से जीतकर बने. उसके बाद 2005 मे फिर से नगर की जनता ने उन्हें 1687 मतो से जिताकर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया 2009 मे महिला आरक्षित होने के कारण उनकी धर्म पत्नी श्रीमती पार्वती देवेश निषाद ने चुनाव लड़ा और पिथौरा नगर ने पुनः उनको अपना स्नेह आशीर्वाद देकर 665 मतो से जिताकर पुनः तीसरी बार अध्यक्ष बनाया. उनके इतने सरल स्वभाव के कारण वो जनता के बीच बहुत लोकप्रियता हासिल कर चुके थे. फिर 2014 का चुनाव आया जिसमे एक बार फिर पिथौरा की जनता ने पुनः देवेश निषाद पर भरोसा किया और 69 वोट से जिताकर उनको नगर पंचायत के *चौथी बार अध्यक्ष बनने का शौभाग्य प्राप्त हुआ* और फिर अभी भी वर्तमान मे वो वार्ड क्र 12 से पार्षद है. पिथौरा शीतला समाज के संरक्षक स्व जिराखान निषाद के सुपुत्र है जो की निषाद समाज के प्रमुख व्यक्ति थे एक किसान के घर जन्म लिए है. इसलिए किसानो के हित मे सदैव तत्पर रहते है सांकारा, बसना, के सभी लोगो से उनके बहुत ही मधुर सम्बन्ध है श्री निषाद बेहद सरल और शौम्य स्वभाव के धनी है जिसका प्रणाम उनका नगर पंचायत अध्यक्ष बनना वो भी 4 बार और अभी भी पार्षद होना सीधा प्रमाण है. आम जनता से सीधा संवाद ही उनका प्रमुख  व्यवहार है. उन्होंने अपने अध्यक्ष कार्यकाल मे सबसे बड़ी उपलब्धि ये की जो एक वर्ग होता है देवार डेरा वाले वो अपने बच्चों क़ो शिक्षा से दूर रखते है. उनके बच्चों क़ो स्कूल शिक्षा के लिए प्रेरित किया जिसमे से कई बच्चे 10 वी तक की पढ़ाई तक किए हुए है आज उनकी शादी भी भी हो गयी है. धार्मिक सामाजिक राजनितिक सभी कार्यों मे अपनी उपस्थिति दर्ज की है.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad