बलोदा बाजार विधानसभा सीट से प्रकाश मेघानी ने की दावेदारी पेश |
जिला कांग्रेस कमेटी के सह महामंत्री एवं समाजसेवी प्रकाश मेघानी ने आज बलोदा बाजार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन दाखिल किया है विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में जाकर अपने आवेदन दिए जाने हैं, इस कड़ी में बलौदाबाजार विधानसभा से दावेदारी प्रत्याशी चयन के लिए प्रकाश मेघानी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा–नेवरा शहर अध्यक्ष देवादास टण्डन एवं ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू को अपना आवेदन दिया है। प्रकाश मेघानी हर एक वर्ग में एक्टिव रहते हैं वह समाज के कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाते आए है प्रकाश मेघानी ने आज अपने इष्टदेव श्री झूलेलाल मंदिर पहुंच पूजा अर्चना करके कांग्रेस भवन नेवरा में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कि है।
प्रकाश मेघानी ने कहा इस बार सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस बलोदाबाजार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को जिताने का कार्य करेगी हम सब जनता के बीच में कांग्रेस सरकार की जनकल्याणी योजनाएं को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और पार्टी को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे यदि पार्टी मुझे मौका देती है इस बार पार्टी को इस विधानसभा में विजय दिलाने का कार्य हम सब मिलकर करेंगे पार्टी जिसकिसी को मौका देती है तो आम कार्यकर्ताओं की तरह हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी को जिताने का कार्य करेंगे और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार लाएंगे।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पप्पू नामदेव, जिला सह महामंत्री माणिक कोडवानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीरज राठी, सभापति लक्ष्मी नारायण वर्मा, दिलीप वर्मा,शहर उपाध्यक्ष श्याम वाधवा,राजेश जेठवानी, अमजद खान,अजितेश शर्मा,गुलाब यदु,अभिषेक निहिचलनी,मयंक मेघानी,महेशु निषाद एवं व्यापारी वर्ग से सुरेश भगवानी,राजीव खूबचंदानी, कुमार भगवानी,शिवा निहिचलानी,संजय ज्ञानचंदानी विनोद जेसवानी,विनोद मेघानी,रवि मेघानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
CNI NEWS सिमगा से ओंकार प्रसाद साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.