विधायक छन्नी साहू के ऊपर जानलेवा हमले के साहू समाज ने की भर्त्सना।
डोंगरगांव- खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू के ऊपर गत दिवस ग्राम जोंधरा में एक कार्यक्रम के दौरान हुई जानलेवा हमला की साहू समाज ने कड़ी भर्त्सना की है। तहसील साहू संघ डोंगरगां के संरक्षक व पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ साहू ने कहा है कि समाज के एक महिला विधायक के ऊपर इस तरह के हुई जानलेवा हमला से समाज आक्रोशित है। राजनीति में समाज के बढ़ते प्रतिनिधित्व से कुछ लोग घबराए हुए यहैं , इसलिए राजनीतिक षड्यंत्र से इनकार भी नहीं किया जा सकता। हमलावर युवक एक मोहरा भी हो सकता है इसके पीछे कोई बडा षडयंत्र होने की आशंका है। तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू सचिव धनराज साहू, खुज्जी परिक्षेत्र अध्यक्ष भुवन साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने इस तरह एक महिला विधायक के साथ घटित घटना की गंभीरतापूर्वक जांच की मांग की है जिससे हमलावर के साथ साथ इस घटना के षड्यंत्रकारी की पर्दाफाश हो सके।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.