कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने वीर सावरकर भवन में ड्राइविंग लाइसेंस और श्रम पंजीयन कार्ड शिविर का अवलोकन कर देखी व्यवस्था
मंत्री श्री अकबर ने युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया
शिविर में 562 युवाओं को तत्काल बनाकर दिया गया लर्निंग लाइसेंस
युवाओं और श्रमिकों ने कैबिनेट मंत्री श्री अकबर का जताया अभार
कवर्धा, 18 अगस्त 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस और श्रम पंजीयन शिविर का अवलोकन कर पूरी व्यवस्था देखी। शिविर में जिले के युवाओं ने लर्निंग लाइसेंस बनाने और श्रमिकों ने छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में श्रमिक पंजीयन के लिए शिविर स्थल पर ही आवेदन किया। शिविर में युवाओं को तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया। साथ ही श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन की कार्रवाई की गई। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया। शिविर में 562 युवाओं को तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.