राजनांदगांव रेवाडीह वार्ड के पार्षद एवं कनिष्ठ सभापति न.पा.नि.गामेंद्र नेताम जी ने लिया राजनांदगांव विधानसभा कांग्रेस दल से चुनाव लड़ने दावेदारी फार्म लिया
रेवाडीह वार्ड के पार्षद एवं कनिष्ठ सभापति न.पा.नि.गामेंद्र नेताम जी ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस भवन पहुंचकर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री आसिफ अली जी से विधानसभा चुनाव में दावेदारी फार्म लिया।
वर्तमान में गामेंद्र नेताम 30 वर्षों से भाजपा के गढ़ कहलाने वाले रेवाडीह वार्ड से कांग्रेस से ऐतिहासिक जीतकर नगर निगम में पार्षद एवं कनिष्ठ सभापति हैं,व अध्यक्ष निगरानी समिति पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास एवं कन्या छात्रावास,सलाहकार -खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम, जिला अध्यक्ष-हिन्द सेना आदिवासी युवा प्रभाग,जिला उपाध्यक्ष- आदिवासी कांग्रेस कमेटी, उपाध्यक्ष -उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी, उपाध्यक्ष-जिला आदिवासी गोंडवाना महासभा राजनांदगांव, कोषाध्यक्ष-जिला सर्व आदिवासी समाज, ब्लाक अध्यक्ष-NPDRD, संरक्षक- राजीव युवा मितान क्लब रेवाडीह, कोषाध्यक्ष-नव दिव्य दुर्गा उत्सव समिति, बूथ अध्यक्ष, एवं शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव जनभागीदारी समति के सदस्य पद का निर्वहन कर रहें है।
इसके पूर्व सन 2011-12 में छात्र जीवन से निकलने के पश्चात समाज सेवा एवं राजनीतिक जीवन मे प्रवेश किये एवं भाजपा शासन के दौरान भाजपा के कुशासन एवं गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर विभिन्न विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन में सामिल रहे।जिसके कारण सन 2018 में कांग्रेस पार्टी से रेवाडीह वार्ड से प्रथम बार पार्षद प्रत्याशी रहे जिसमें सम्मानजनक हार हुई।और संघर्षरत रहे। इसके सांथ ही पूर्व में एल्डरमेन नगर पालिक निगम राजनांदगांव, जिला युवा कांग्रेस निर्वाचित जिला महासचिव नियुक्त हुए,शहर जिला अध्यक्ष-आदिवासी कांग्रेस कमेटी,युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी राजनांदगांव, सचिव-रेवाडीह आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज,के पद पर कार्य कर चुके हैं।उक्त आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रबल दावेदारी हेतु कांग्रेस कार्यकर्ता के रुप मे चुनाव लड़ने दावेदारी फार्म प्राप्त की है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.